logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: करीब 90 ग्राम एमडी ड्रग्स, देशी कट्टा और तीन जिन्दा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एलसीबी टीम की कार्रवाई


यवतमाल: एलसीबी की टीम ने दो को एमडी ड्रग्स, देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रात में शनि मंदिर चौक इलाके में की गई. पवारपुरा के राकेश यादव और बोरले नगर के अनुप जयसवाल को हिरासत में लिया गया है. दोनों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

एलसीबी टीम को सूचना मिली कि शहर के शनि मंदिर चौक इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति दोपहिया वाहन के साथ खड़ा है. इसके बाद टीम के अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे और उस व्यक्ति से पूछताछ की और वाहन का निरीक्षण किया। इस दौरान उस गाड़ी में 2 लाख 64 हजार 300 रुपये कीमत की 88.10 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले. इस मामले में एलसीबी की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. 

इस बीच, अवधूतवाड़ी पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एलसीबी की टीम ने सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.