logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दो देसी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार, एक लाख का माल भी जब्त


यवतमाल: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध रूप से आग्नेयास्त्र रखने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत करीब एक लाख रुपये नकद बरामद किये गये हैं। 

क्राइम ब्रांच को गुप्त जानकारी मिली की पांढरकवाड़ा रोड पर मालानी बाग के सामने आरटीओ कार्यालय क्षेत्र में एक देशी पिस्तौल के साथ घूम रहे थे। जब टीम आरटीओ परिसर में पहुंची तो उन्हें दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े मिले। जब उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उसके पैंट की जेब से काले रंग की मैगजीन के साथ 50,000 रुपये कीमत की दो देशी पिस्तौलें मिलीं। उनके पास दो जिंदा कारतूस भी थे। टीम ने आर्म्स एक्ट सहित विविधा धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।