logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: परिवार के साथ घूमने गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत


यवतमाल: परिवार के साथ घूमने आई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान  रिया किशोर बिहाडे (12, महगाव कसबा) और काव्या धम्मपाल भगत (11, मंगरुलपीर, वाशिम) के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार शाम साढ़े पांच बजे जेतवन पर्यटक स्थल के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मुतक काव्य दीपावली की छुट्टी होने के कारण परिवार के साथ अपने मामा किशोर बिहाडे के यहां घूमने आई थी। शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण परिवार ने घूमने जाने का तय किया। इसी के तहत साबित हिवारी क्षेत्र में स्थित जेतवन पर्यटक स्थल पर घूमने पहुंचे। सभी परिजन एक जगह बैठकर बात कर रहे थे। वहीं दोनों बच्चियां बाहर की तरह खेल रही थी। 

खेलते खेलते बच्चियां तालाब में गिर गई। बच्चियों को गिरते देख परिजनों में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजनों ने बच्चियों को निकलने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद लोग तुरंत तालाब में कूद गए और बच्चियों क बाहर निकाला। तुरंत दोनों को यवतमाल के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही यवतमाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।