logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दो पहिया हुई दुर्घटना का शिकार, दो युवकी की मौके पर मौत


यवतमाल: दोस्त को दोपहिया से छोड़ने जा रहा युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दोनों युवको की मौके पर मौत हो गई। हादसा गणेशपुर-खड़की गांव के पास हुआ। मृतक युवकों की पहचान 18 वर्षीय गणेश कैलास टेकाम और रोहित माणिक मर्सकोल्हे  के रूप में की गई है।

मंगलवार की रात गणेश अपने दोस्त की पल्सर दुपहिया गाड़ी और रोहित नाम के दोस्त के साथ तेजापुर गांव जा रहा था। जैसे ही दोनों गणेशपुर-खड़की गांव के पास पहुंचे, उनकी दोपहिया गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चूंकि घटना रात में हुई इसलिए उन्हें समय पर मदद नहीं मिल सकी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

बुधवार सुबह जब इस घटना की जानकारी कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को हुई तो उन्होंने मुकुटबन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए वाणी ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। हादसा कैसे हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।