logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बैंक आये किसान के बैग से अज्ञात महिला ने एक लाख रूपये उड़ाए, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद


यवतमाल: बैंक में पैसे जमा करने आये एक बृद्ध किसान के बैग से अज्ञात महिला ने एक लाख रूपये उड़ा लिए। यह वारदात मंगलवार दोपहर मंगलवार 9 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे आर्णी शहर के यवतमाल अर्बन बैंक में घटी। यह पूरा वाक्य बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। फरियादी किसान की शिकायत पर आर्णी ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

सूत्रों के अनुसार, आर्णी तहसील के तेंदोली के किसान उकंदराव चव्हाण आर्णी शहर में स्थित स्टेट बैंक में अपने खाते से पैसे निकालने और यवतमाल अर्बन बैंक में जमा करने आए थे। उन्होंने स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकाले और पास के बैग में रखा और यवतमाल अर्बन बैंक में जमा करने के लिए चले गए। पैसे जमा करने के लिए किसान ने फॉर्म भर रही रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके पास आई और वह भी फॉर्म लेकर उसे भरना शुरू कर दिया।  

मौका मिलते ही उसने फॉर्म भरने में व्यस्त किसान के पैसों से भरा बैग काट दिया और एक लाख रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गई। इसी बीच किसान ने भुगतान करने के लिए बैग खोला, बैग में पैसे नहीं थे। पैसे गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत इस बात की जनाकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही आर्णी  थानेदार केशव ठाकरे मौके पर पहुंचे। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें आरोपी अज्ञात महिला बैग पैसे निकालते हुए दिखाई दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।