logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मामूली बात पर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


यवतमाल: कळंब थाना अंतर्गत साप्ताहिक बाजार में ई रिक्शा निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सब्जी विक्रेता दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान निजामुद्दीन उर्फ देवा निजामुद्दीन देशमुख (35, इस्लामपुरा, कलंब) निवासी के रूप में हुई है।

आरोपी दम्पति कळंब में साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। रोजाना की तरह दोनों ने अपना काम-काज निपटाकर शाम 7.30 बजे अपनी गाड़ी निकले। इसी समय सवार आरोपी दंपत्ति ने सड़क पर खड़े ई-रिक्शा को हटाने को कहा। इसी दौरान आरोपियों और मृतक के बीच विवाद हो गया। आरोपी दम्पति ने निजामुद्दीन पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया।

इस दौरान जब एक अन्य युवक उन्हें रोकने के लिए पंहुचा तो दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया। जब मृतक उन्हें रोकने के लिए आरोपियों के वाहन में घुसा, तो आरोपियों ने उसका गला पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए ले गए।

इस हमले में निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की जांच जारी है।