logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पिस्तौल लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार


यवतमाल: कमर में पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने दो जिन्दा कारतूस भी बरामद की। यह कार्रवाई आर्नी शहर में नागपुर-तुलजापुर रोड पर बुल बाजार इलाके में की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान अयाजुद्दीन काजी शमशुद्दीन काजी (20, काला धन, महंगाई) के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि, आर्णी शहर का अयाजुद्दीन काजी शमशुद्दीन काजी किसी अपराध को अंजाम देने के इरादे से कमर पर देशी पिस्तौल रखकर घूम रहा था। जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान पता चला की आरोपी नागपुर-तुलजापुर रोड पर बुल बाजार इलाके में घूम रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास के एक देसी पिस्तौल सहित दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ अर्णी थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

देखें वीडियो: