logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: युवक हत्याकांड, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


यवतमाल: अवधूतवाड़ी पुलिस को युवक की हत्या सहित दो पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो युवको को गिरफ्तार किया है। वहीं अदालत ने दोनों आरोपियों को दो नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी फरार हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अवधूतवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसमें अंकित गणेश कुकड़े (28 उमरसारा) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं स्वप्निल विट्ठलकर (18, रामनगर) और अजिंक्य नचपेलवार (24, शांतिनगर वडगांव) निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

बीते रविवार को मृतक अंकित अपने दोस्तों के साथ सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान चार पांच अज्ञात आरोपियो ने उसपर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उमरसरा परिसर में सड़क से जारहे स्वप्निल और अजिंक्य पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने पंटरों की मदद से एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ढूंढ रही है। गिरफ़्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने दोनों को दो नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।