logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, दो घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार


चंद्रपुर: राजुरा शहर के पास रामपुर बस्ती वार्ड नंबर 2 स्थित साईं मंदिर के पास रहने वाले संदीप देवराव निमकर की अज्ञात लोगों ने रामपुर के जंगल में पत्थरों से मारकर नृशंस हत्या कर दी है। यह घटना मंगलवार देर रात सामने आई। इस मामले में स्थानीय क्राइम ब्रांच ने महज दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी का नाम वीरेंद्र बोनताला है। 

संदीप निमकर नामक युवक अपने माता-पिता के साथ रहता था। सोमवार की रात आठ बजे संदीप घर से निकला। इसके बाद से उनके परिवार ने थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी।

तब तक परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की. दोस्तों के साथ उसकी तलाश करते समय मथरा रोड पर रामपुर के पास जंगल में झाड़ियों में टुकड़ों में शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना राजुरा पुलिस को दी गई। थानेदार योगेश पारधी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया।

इस बीच, खुफिया जानकारी के आधार पर वीरेंद्र बोनताला को स्थानीय अपराध शाखा ने हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।