logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मॉडलिंग के नाम पर युवतियों से कराया जा रहा था जिस्मफरोशी, चार पीड़ितों का रेस्क्यू; दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर के सदर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पीड़ित युवतियों  को छुड़वाया गया है।खास बात ओयो होटल के जिस कमरे में जिस्मफरोशी का यह धंधा शुरू था वही पर अवैध रूप से हुक्का भी परोसा जा रहा है। 

पुलिस ने छावनी के काटोल रोड  स्थित अचरज टॉवर में "हैप्पी स्प्रिंग" नामक ओयो होटल के रूम नंबर 202 पर छापा मारा, जहाँ आरोपी चेतन विजय चकोले  और युगांत दिनेश दुर्गे नामक युवको को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ओयो के इस होटल को १९ वर्षीय  चेतन विजय चकोले नामक युवक चला रहा था। इस छापा मार कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई दो युवतियों को चंडीगढ़ एक युवती को दिल्ली और एक युवती को भिलाई से यहाँ जिस्मफरोशी के लिए बुलाया गया था। मुंबई के दलाल राहुल  घाटोले और दीपक के माध्यम से इन लड़कियों को  पैसों का लालच देकर यहां बुलाया गया था। पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से पहले सौदा किया और बाद में छापा मार कर इन दोनों को पकड़ लिया। 

होटल के कमरे में देह व्यवसाय के साथ  ही ग्राहकों को हुक्का भी परोसा जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान होटल से चार पीड़ित युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अब पुलिस  मुंबई के दोनों दलालों की भी तलाश कर रही है।