logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शराब के पैसों के लिए युवक से मारपीट, चाकू से हमला कर किया घायल


यवतमाल: यवतमाल जिले की वणी तहसील में दारू पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक शराबी ने एक युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया. यह घटना टॉकीज रोड पर देसीदारू भट्टी के सामने हुई.

घायल युवक रंगनाथ नगर, खरबाड़ा निवासी संदीप कैलाश गेडाम और उसका दोस्त एक बैंड में बजाने के पैसों को लेकर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान १९ वर्षीय आरोपी साहिल कैलाश पुरी नशे की हालत में वहां आया. उसने संदीप से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. संदीप ने साहिल से बाद में बात करने को कहा कहा जिसके बाद आरोपी साहिल संदीप से बहस कर गाली-गलौज करने लगा. 

इसके बाद साहिल ने चाकू लेकर संदीप के बाएं पैर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी. वणी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है.