logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुराने विवाद में पांचपावली इलाके में युवक की हत्या


नागपुर: नागपुर शहर के पांचपावली पुलिस थानांतर्गत रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि तीन युवकों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी.इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.नागपुर पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त सचिन थोरेबोले ने मीडिया को ब्रीफिंग देते हुए बताया की मृतक 21 वर्ष रोशन शंकर बेहाडे का इस वारदात के मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ़ बाबू बकरी रामगढ़िया से कोई पुराना विवाद था.इसी विवाद के चलते उनसे रोशन की साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी.आरोपी और मृतक एक ही परिसर में रहते है.रात साढ़े बारह बजे के दरमियान आरोपियों ने पांचपावली पुलिस थाने के ठीक पीछे बौद्ध चौक के पास रोशन को एक दोस्त के साथ बात करते हुए देखा इसी दौरान आरोपियों ने चाकू और टाइल्स से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के महज थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबू बकरी के साथ अश्विन इंदूरकर और येशुदास उर्फ़ शांकी परमार को गिरफ़्तार कर लिया है.पुलिस इस मामले की और तफ्तीश कर रही है.