logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस


पुणे: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Legendry Actor Vikram Gokhle) का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। तबियत ख़राब होने कारण कुछ दिनों पहले उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार 26 नवंबर 2022 को उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता के मृत्यु से मराठी सहित हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर है। 

विक्रम गोखले को अमिताभ बच्चन-स्टारर परवाना, हम दिल दे चुके सनम, अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। 2010 में मराठी फिल्म अनुमति में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। फिल्मो के साथ छोटे पर्दो पर भी कई हिंदी और मराठी धारवाहिकों में उन्होंने काम किया है। जिसमें घर आजा परदेसी, अल्पविराम, जाना ना दिल से दूर, संजीवनी, इंद्रधनुष आदि हैं।

गोखले का जन्म तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी के पुणे में 14 नवंबर 1945 को हुआ था। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत भारतीय पर्दे की पहली महिला अभिनेत्री थीं, जबकि उनकी दादी कमलाबाई गोखले (उस समय कमलाबाई कामत) भारतीय सिनेमा की पहली महिला बाल कलाकार थीं। उनके पिता चंद्रकांत गोखले एक अनुभवी मराठी फिल्म और मंच कलाकार थे।

इसी साल आई अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी-स्टारर निकम्मा, उनकी आखरी फिल्म थी। गोखले अभिनेता के साथ निर्देशक भी थे। 2010 में उन्होंने अगहत नामक फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। गोखले एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे, वह गरीब बच्चों की पढ़ाई के साथ विकलांग सैनिकों के लिए काम करते थे।