logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

जानिए सोनाक्षी सिन्हा कब रचा रही है ज़हीर इकबाल संग शादी


हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नज़र आयी थी। शो के दौरान सिन्हा ने एक बात कही थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था , सिन्हा ने कहा था की  “मुझे कितने ज़ोर से शादी करनी है।" शो में कही बात अब सच होती दिखाई देरही है। बी-टाउन में चल रही खबरों के अनुसार, सोनाक्षी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल से शादी कर सकती हैं। इसको लेकर उन्हें परिवार से मंजूरी मिल गई है। 

गौरतलब है कि, सोनाक्षी सिन्हा पिछले दो सालों से अभिनेता ज़हीर इक़बाल को डेट कर रही हैं। और अब जल्द ही यह जोड़ा इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएगा। इस मामले से दोनों से जुड़े एक सूत्र ने पुष्टि की है कि "शादी की सारी अफवाहें सच हैं"। हमें पता चला है कि यह बड़ा दिन 23 जून को है। समारोह दक्षिण मुंबई के रेस्तरां, बैस्टियन में होगा। सूत्र ने यह भी बताया कि, "22 जून को जुहू में उनके पारिवारिक घर पर भी समारोह होगा। इस समारोह में केवल करीबी दोस्तों और परिवार को ही आमंत्रित किया गया है। शादी 23 जून की सुबह होगी जबकि रिसेप्शन रात में होगा।"

सोनाक्षी अपनी शादी से पहले इसकी ज़्यादा जानकारी नहीं देना चाहती हैं और इसे सिर्फ़ अपने करीबी लोगों तक ही सीमित रखना चाहती हैं। उनके कई अभिनेता दोस्त भी जोड़े के लिए सबसे खास दिन का हिस्सा बनने के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।"सूत्र ने बताया, जल्द ही होने वाले दूल्हा-दुल्हन को उनके परिवारों का आशीर्वाद मिल चुका है। शादी एक निजी समारोह होने जा रही है, जिसमें केवल जोड़े के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

सिन्हा और इकबाल कथित तौर पर अभिनेता सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में एक-दूसरे से मिले थे। और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। इस जोड़े ने डबल एक्सएल (2022) में एक साथ काम किया था । उन्होंने एक साथ कार्यक्रमों में सार्वजनिक रूप से भी शिरकत की, लेकिन कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया। शादी की प्लानिंग काफी समय से चल रही थी, लेकिन सोनाक्षी और जहीर चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। सोनाक्षी के पिता (अभिनेता-सांसद) शत्रुघ्न सिन्हा व्यस्त थे क्योंकि वह टीएमसी पार्टी से पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ रहे थे। वह निर्वाचन क्षेत्र में विजयी हुए, इसलिए अब शादी एक दोहरा जश्न होगा क्योंकि यह उनकी जीत के बाद हो रही है।