logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

‘तितली उड़ी' की गायिका शारदा का 89 साल की उम्र में निधन


मुंबई: हिन्दी फिल्म ‘सूरज' (1966) के गीत ‘तितली उड़ी' से लोकप्रियता हासिल करने वाली गायिका शारदा का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। गायिका की बेटी सुधा मदेरिया ने बताया कि वह कैंसर से जूझ रही थीं। शारदा 89 वर्ष की थीं।

पेशे से गायिका मदेरिया ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘आज सुबह मुंबई में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पिछले करीब छह महीने से (कैंसर का) इलाज चल रहा था।'' मदेरिया ने अपनी मां के निधन की सूचना पहले इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘बेहद दुख के साथ मेरा भाई शम्मी राजन और मैं अपनी प्यारी मां, गायिका शारदा राजन की कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन की सूचना साझा कर रहे हैं। 25-10-1933 से 14-06-2023। ओम शांति।''

शारदा के नाम से प्रसिद्ध शारदा राजन 1960 और 1970 के दशक में हिन्दी फिल्म जगत में सक्रिय रहीं। उनका सबसे लोकप्रिय गीत 1966 में आयी फिल्म ‘सूरज' का ‘तितली उड़ी' था। शारदा को 1970 में आयी फिल्म ‘जहां प्यार मिले' में हेलेन पर फिल्माए गए गीत ‘बात जरा है आपस की' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था।

उनके अन्य लोकप्रिय गीतों में फिल्म एन इविनंग इन पेरिस का ''ले जा ले जा ले जा मेरा दिल'', फिल्म गुमनान का गीत '' आ आयेगा कौन यहां '', फिल्म दिल दौलत दुनिया का गीत '' मस्ती और जवानी हो उमर बड़ी मस्तानी हो'' और फिल्म सपनों का सौदागर का गीत '' तुम प्यार से देखों'' शामिल है।