logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Amir Khan Marriage: 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान; गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर


मुंबई: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (61) (Super Star Amir Khan) एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को मुंबई स्थित अपने आवास पर बेहद निजी समारोह (Private Ceremony) में शादी रचा ली है। शादी के तुरंत बाद न्यूली वेड कपल की पहली खूबसूरत तस्वीर भी सामने आ चुकी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

घर पर ही हुई बेहद प्राइवेट वेडिंग
आमिर खान ने अपनी इस तीसरी शादी को बेहद सादा और पारिवारिक रखा। इस शादी में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी की रस्मों के बाद मेहमानों के लिए एक खास लंच का आयोजन किया गया था। इस समारोह में आमिर के दोनों बेटे जुनैद खान और आजाद सहित परिवार के लोग मौजूद रहे। इसी के साथ इस समारोह में  निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी भी शामिल हुए। मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। वहीं राज ठाकरे भी दोस्त की शादी में शामिल हुए।

कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और पेशे से एक सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन-ब्यूटी प्रोफेशनल हैं। दिलचस्प बात यह है कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आमिर की तरह ही गौरी की भी यह दूसरी शादी है और उनका एक 7 साल का बेटा भी है।

"गौरी के आने से अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं"
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं। उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मुझे लगता है कि गौरी के मेरी जिंदगी में आने के बाद अब जाकर मैं मुकम्मल (पूरा) हुआ हूं।"

आमिर के पुराने रिश्ते
यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे (जुनैद और इरा) हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2005 में आमिर ने फिल्म मेकर किरण राव से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक बेटा (आजाद) है। साल 2021 में आपसी सहमति से आमिर और किरण भी अलग हो गए थे, हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।