logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

क्या तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने शादी की योजना को लेकर तोड़ा रिश्ता ? जानिए सच्चाई


मुंबई: हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तमन्ना और विजय की लव लाइफ में कोई समस्या थी, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को समाप्त करने का फैसला किया।अब, कुछ नई अटकलें सामने आये हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी की योजना को लेकर तनाव बढ़ गया था।

तमन्ना भाटिया को कथित तौर पर इस बात का दबाव महसूस हो रहा था कि उन्हें अपने जीवन में बसने का समय आ गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेत्री, जो अब 30 के दशक में हैं, शादी के लिए जल्दी-जल्दी तैयार हो रही थीं, जिससे दोनों के बीच अनबन और झगड़े होने लगे। यह तनाव उनके रिश्ते को रिश्ता ख़तम करने का प्रमुख कारण बन गया।

वहीं, एक सूत्र ने बताया कि हाल ही में खत्म हुए उनके रिश्ते के बावजूद, तमन्ना और विजय के बीच आपसी सम्मान और दोस्ती बनी हुई है। दोनों ने निर्णय लिया है कि वे अच्छे दोस्त के रूप में बने रहेंगे। इस दौरान, यह भी पुष्टि की कि दोनों अभिनेता, जो लस्ट स्टोरीज 2 में साथ दिखे थे, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अलग होने के बावजूद आपस में अच्छे रिश्ते बनाए रखने की इच्छा रखते हैं।