logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

मशहूर मराठी फिल्म अभिनेत्री सीमा देव का निधन, अल्जाइमर रोग से थीं पीड़ित


मुंबई: मशहूर मराठी फिल्म अभिनेत्री सीमा देव का आज यहां बांद्रा स्थित अपने आवास निधन हो गया है। सीमा देव पिछले तीन साल से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं। सीमा देव ने आज सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद मराठी मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गया है। वह 81 वर्ष की थीं।

सीमा ने आनंद, जगाच्या पाठीवर,यंदा कर्तव्य आहे, या सुखांनो या, हा माझा मार्ग एकला जैसी फिल्मों से अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। सीमा देव के पति रमेश देव भी एक अभिनेता थे। 22 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया।

अभिनेता अशोक सराफ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सराफ ने कहा, “वह कई सालों तक मराठी सिनेमा में सक्रीय रहीं। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। हमने आज एक अच्छी अभिनेत्री खो दी है।”

सीमा देव के पार्थिव शरीर का आज शाम 4.30 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।