logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Gadar 2 का टिकट खिड़की पर गदर जारी, 15 अगस्त के दिन कमाई का बना डाला रिकॉर्ड


फिल्म 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में 'बाहुबली' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले और दूसरे दिन 'गदर 2' ने करीब 83 करोड़ का बिजनेस किया। 'गदर 2' के शोज हाउसफुल हो रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गदर 2 ने तीसरे दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और महज तीन दिनों में फिल्म ने 133.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर एक अलग रिकॉर्ड बना लिया है। साफ है कि लंबे वीकेंड के चलते फिल्म की कमाई और बढ़ गई है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक तस्वीर देखने को मिली कि इस 'गदर 2' के लिए बॉक्स ऑफिस पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 15 अगस्त को 55 करोड़ का बिजनेस किया है। यह 'गदर 2' का अब तक का सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन है। पांच दिनों में गदर 2 ने भारत में करीब 229 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि जल्द ही यह फिल्म 'द केरला स्टोरी' और शाहरुख खान की 'पठान' को पछाड़ देगी।

सनी देओल की 'गदर 2' उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए अनिल शर्मा ने उत्कर्ष को फिर से फिल्मों में नाम कमाने का मौका दिया है। 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 76।65 करोड़ की कमाई की थी।