logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

India या भारत: नाम बदलने की चर्चा के बीच मनोज कुमार की फिल्म का गाना हुआ वायरल


नई दिल्ली: जी20 में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज का आयोजन किया है। इसको लेकर राष्ट्रपति भवन द्वारा एक कथित निमंत्रण पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत लिखा हुआ है। यह कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कथित निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद विवाद हो गया है। विपक्षी सहित तमाम लोग देश का एक नाम भारत करने की चर्चा करने लगे है। वर्तमान में इंडिया यानी भारत कहा जाता है। इस चर्चा के बीच अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म का गाना भारत का रहने वाला हूँ ट्रेंड होने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर यह गाना शेयर कर अपनी बात कह रहे हैं। 

राष्ट्रपति भवन के कथित पत्र और भारतीय जनता पार्टी नेताओं के ट्वीट सहित बयानों के बाद देश का एक नाम रखने की चर्चा शुरू हो गई है। वर्तमान में दुनिया के अंदर देश को तीन नामो भारत इंडिया और हिंदुस्तान नाम से जाना जाता है। विदेशो में यानी पश्चिमी देशों देशों में इंडिया नाम से पुकारा या संबोधित किया जाता है। वहीं देश के अंदर भारत और मुस्लिम देशों में हिंदुस्तान कहा जाता है। 

सोशल मीडिया पलटफोर्म एक्स पर लोग मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम के गाने भारत का रहने वाला हूँ, को खूब शेयर कर रहे हैं। इस दौरान वह अलग-अलग प्रतिक्रिया भी देरहे हैं। इसी के साथ कई यूज़र्स कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित की नेताओं के भारत वाले पुराने बयान को शेयर कर हमला कर रहे हैं।