logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अक्टूबर में रिलीज होगी IPS मनोज शर्मा पर बनी फिल्म ‘12वीं फेल’, जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी


नागपुर: जब हम आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की सक्सेस स्टोरी सुनते या पढ़ते हैं तो हमने हमेशा ये देखा है कि वह बचपन से पढ़ाई में दिलचस्पी रखते हैं और पढाई-लिखे में तेज होते हैं। लेकिन एक ऐसे भी आईपीएस अफसर भी हैं जिन्हें पढ़ाई में बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं था। इसके अलावा परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब थी। किंतु तमाम मुश्किलों और चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने अपना सपना पूरा किया। अब इस अधिकारी पर फिल्म बनने जा रही है जिसकी घोषणा प्रसिद्ध फिल्म मेकर विद्धु विनोद चोपड़ा ने कर दी है।    

यहां बात हो रही है आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की। वह मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाला है। बेहद गरीब परिवार में जन्मे मनोज कुमार शर्मा कक्षा 9 और कक्षा 10 में तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में वे हिंदी को छोड़कर सभी विषयों में फेल हो गए। हालाँकि, बाद में मनोज के जीवन में एक घटना घटी और इसने उनकी दुनिया बदल दी।

पूर्व में नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत आईपीएस मनोज कुमार शर्मा पर बनने जा रही फिल्म का नाम ‘12वीं फेल’ है और यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म अनुराग पाठक की बेस्ट सेलिंग किताब ‘12वीं फेल’ पर आधारित है।

नागपुर में अपने कार्यकाल के दौरान मनोज शर्मा ने पुलिस कर्मचारियों और जनता की सेवा के रूप कई पहल की थी। आज शर्मा पर फिल्म बनने जा रही है जिससे कई युवाओं को जीवन में न हरने की प्रेरणा मिलेगी। फिलहाल मनोज कुमार शर्मा मुंबई में सीआईएसएफ के डीआईजी हैं।        

12वीं क्लास में मनोज कुमार शर्मा को प्यार हो गया। लेकिन 12वीं क्लास में फेल होने के कारण वह उस लड़की को प्रपोज नहीं कर पाए। मनोज डर गए लेकिन काफी सोचने के बाद उन्होंने लड़की को प्रपोज किया और हैरानी की बात यह है कि लड़की ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। लड़की को प्रपोज करते समय उन्होंने कहा कि ''अगर तुम हां कहो तो मैं दुनिया पलट दूंगा।”

मनोज ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा जोशी से शादी कर ली। मनोज ने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा दी और वह असफल रहे। इसके बाद चौथे एटेम्पट में उन्होंने कड़ी मेहनत कर ऑल इंडिया 121 रैंक प्राप्त किया। यूपीएससी की तैयारी के दौरान श्रद्धा ने मनोज का काफी सपोर्ट किया। मजे की बात है कि स्वयं श्रद्धा भी एक आईआरएस ऑफिसर भी हैं।