logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

अभिनेता अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने कला के क्षेत्र में योगदान के लिए अनुभवी मराठी फिल्म और थिएटर अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Sharaf) को वर्ष 2023 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award) से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट जरिये दी।

मुख्यमंत्री ने अशोक सराफ से बात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने अशोक सराफ को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने अपने अभिनय से न सिर्फ कॉमेडी बल्कि गंभीर से लेकर खलनायक प्रवृत्ति के कई शेड्स पैदा किए हैं और दर्शकों पर छाए हुए हैं। अशोक सराफ ने अब तक कई फिल्मों और नाटकों में अभिनय किया है।

अशोक सराफ ने कॉमेडी, गंभीर और खलनायक भूमिकाएं भी निभाई हैं। साथ ही उन्होंने अपनी एक्टिंग से भी फैन्स के दिलों पर राज किया है। अशोक सराफ एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने अपना करियर मराठी और हिंदी सिनेमा में बनाया है। लक्ष्मीकांत बेर्डे और अशोक सराफ की जोड़ी बहुत लोकप्रिय थी। उन्होंने सीरियल हम पांच में काम किया है। निवेदिता जोशी उनकी पत्नी हैं।

फडणवीस ने भी दी बधाई

अशोक शराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है। फडणवीस ने एक्स पर लिखा, "आज अनुभवी अभिनेता अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की गई है, मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। यह बहुत खुशी की बात है कि अशोकमामा, जिनका जन्म भारत को स्वतंत्रता मिलने के वर्ष में हुआ था, को स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव वर्ष का महाराष्ट्र भूषण घोषित किया जा रहा है। मराठी फिल्मों और नाटकों की दुनिया में उनका दबदबा था। हर तरह के किरदार निभाकर अशोक सराफ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी मराठी का झंडा लहराया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं।"