logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप, आपसी सहमति से ख़त्म किया पांच साल का रिश्ता


अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ये बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक है। ये दोनों कपल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते है। दोनों में उम्र का अंतर होने से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। मलाइका  की उम्र 50 साल है, जबकि अर्जुन अभी 38 साल के हैं। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर होने के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अब दोनों की राहें अलग होने की चर्चा है। 

पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका और अर्जुन ने अलग होने का निर्णय लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है।अपने पांच साल एक रिश्ते को समाप्त करते हुए दोनों ने अपने रश्ते के बारे में किसी भी तरह से बुरा-भला बोलने से इंकार किया है। इसी के साथ दोस्त की तरह एक दूसरे का सम्मान करने की बात भी कही।

बतादें कि, दोनों पांच साल से एक खूबसूरत रिश्ते में थे। अरबाज खान से अलग होने के कुछ समय बाद ही मलाइका ने अर्जुन से अपना रिश्ता ऑफिसियल कर दिया था। लेकिन अब सालों बाद उनके रिश्ते को नजर लग गई है। दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया है। खबरों की माने तो दोनों के बिच कोई खटास नहीं है। दोनों इस रिश्ते को आपसी सहमति से ख़त्म करना चाहते है। ब्रेकअप  होने का फैसला लेने के बावजूद दोनों  एक-दूसरे को वैसा ही सम्मान देते रहेंगे। ब्रेकअप होने के बावजूद वे अपने मन में इस रिश्ते के लिए कोई गलत भावना नहीं लाएंगे। सिरियस रिलेशन में रहने के बाद वे चाहते है की ब्रेकउप के समय में उन्हें स्पेस दिया जाए।  

गौरतलब है कि, अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर चर्चा 2018 में शुरू हुई थी।  दोनों एक साथ फैशन शो में साथ दिखे थे। बाद में मलाइका ने अपने 45वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर कबूला किया था।  दोनों ने एक दूसरे के परिवार के साथ समय बिताना भी शुरू कर दिया। कॉफी विद करण में मलाइका ने अर्जुन की उपस्थिति के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को अगले मुकाम  पर ले जाने की अपनी प्लानिंग भी शेयर की थी।

यह पहली बार नहीं है, जब अर्जुन और मलाइका के अलग होने की चर्चा हो रही है। इसी साल जनवरी में ऐसी चर्चा हो रही थी की दोनों का ब्रेकअप हो गया है। उस समय ब्रेकअप होने की मुख्या वजह शादी कर सेटल होना था। उस समय की चली खबरों के अनुसार, एक शादी करके सेटल होना चाहता था, लेकिन दूसरा इस बात से सहमत नहीं था। हालांकि, अब अभी तक ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है। 
 
वहीं अर्जुन और मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो दोनों बेहद बीजी है। अर्जुन कपूर जहां रोहित शेट्टी निर्देशित "सिंघम अगेन"  में विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर, दीपिका पदुकोण, अजय देवगण, रणवीर सिंग भी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही वह  फिल्म "नो एन्ट्री-2" में भी नजर आने वाले है। वहीं मलाइका अरोड़ा डांस शो में जज के तौर पर नजर आ रही हैं।