logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई में इमारत से कूदकर की आत्महत्या


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, ने आज सुबह मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मलाइका के माता पिता के निवास स्थान पर हुई है, इस घटना के बाद पुरे बॉलीवुड में शोक का माहौल है।

रिपोर्टों के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने अपने घर से एक ऊँची इमारत की छत से कूदकर अपनी जान दी। परिवार के सदस्य और पड़ोसी इस घटनाक्रम को लेकर आश्चर्यचकित और गहरे सदमे में हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सूचित किया और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनिल अरोड़ा के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कोई संकेत या समस्या का पता नहीं चला है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्थिति की स्पष्टता होगी।

मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार इस कठिन समय में गहरे शोक में हैं। अभिनेत्री ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। अनिल अरोड़ा एक निजी व्यक्ति थे और उन्होंने मीडिया से दूर रहना पसंद किया। उनकी आत्महत्या की खबर ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरा आघात पहुँचाया है।