logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

आशीर्वाद समारोह में अनोखे अंदाज़ में बेहद खूबसूरत नज़र आई राधिका मर्चेंट: पहना अनोखा लहंगा असली कमल के फूल से सजी नई दुल्हन


मुंबई: नवविवाहित अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह के लिए,  नई दुल्हन ने एक बेहद  शानदार रानी गुलाबी लहंगा पहना था उस लहंगे को समकालीन (Contemporary) भारतीय कलाकार और मूर्तिकार जयश्री बर्मन और रिया कपूर के सहयोग से फेमस डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया। इस लहंगे में असली सोने से जरदोजी के काम  किया गया है, और हाथ से पेंट की गई छवियाँ इस लहंगे को खास बनती है।  



"जयश्री की पेंटिंग को जीवंत बनाने के लिए, लहंगे के 12 पैनल एक विशेष इतालवी कैनवास पर हाथ से पेंट किया गया हैं। जयश्री के सर्वोत्कृष्ट पौराणिक सौंदर्य ( legendary beauty) को दर्शाते हुए, परिधान गहरी अर्थपूर्ण छवियों के माध्यम से राधिका के साथ अनंत के मिलन को दर्शाया गया। जोड़े का प्रतिनिधित्व करने वाली मानव आकृतियाँ एक दिव्य आभा बिखेरती दिखाई दी। साथ ही इस लहंगे में अनंत के जानवरों पर प्रेम विशेष रूप से हाथियों के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं जिन्हें शुभ और सुंदर माना जाता है।

इस लहंगे के साथ राधिका के हेयर स्टाइल में बनाये गए बन को कमल के फूलों से सजाया गया था, जो की पहली बार देखा गया। इस लहंगे राधिका बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी।