logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

राज्य सरकार ने की फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, महेश मांजरेकर और अनुपम खेर को मिला सम्मान


मुंबई: राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) को वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (V Shantaram Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अनुपम खेर (Anupam Kher) को स्वर्गीय राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Raj kapoor Lifetime Achievement Award) मिलेगा। गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य के संस्क्तुति मंत्री आशिष शेलार (Ashish Shelar) ने पुरस्कारों का ऐलान किया।

शेलार ने बताया कि, इस वर्ष के चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की घोषणा प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और निर्माता महेश मांजरेकर को देने की घोषणा की गई है। पुरस्कार में 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक स्मृति चिन्ह, एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक शामिल है।

इस वर्ष चित्रपति वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेत्री मुक्ता बर्वे को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में 6 लाख रुपये की नकद राशि, एक स्मृति चिन्ह, एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक दिया जाता है। हिंदी फिल्म उद्योग का प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्गीय राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर को प्रदान किया जाएगा। स्वर्गीय राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार इस वर्ष बहुमुखी अभिनेत्री काजोल देवगन को दिया जाएगा। ये दोनों पुरस्कार क्रमशः 10 लाख रुपये और 6 लाख रुपये के हैं।

साथ ही, 1993 से दिया जाने वाला गान साम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार इस साल अनुभवी मराठी गजल गायक भीमराव पंचाले को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये की नकद राशि, एक पदक, एक प्रमाण पत्र और एक शॉल प्रदान किया जाता है। सभी पुरस्कार 25 अप्रैल, 2025 को एनएससीआई में प्रदान किए जाएंगे। यह डोम, मुंबई में एक भव्य समारोह में आयोजित किया जाएगा।