logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Entertainment

Tiger 3: निर्माताओं ने रिलीज डेट में किया बड़ा बदलाव, अब 21 अप्रैल की जगह इस दिन होगी रिलीज


मुंबई: अभिनेता सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर फैंस के बीच बज्ज बना हुआ है। इसी बीच शनिवार को फिल्म के रोइलिज डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत अब यह फिल्म 21 अप्रैल 2023  को रिलीज नहीं होगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म में सलमान खान का लुक भी सामने आया है। सुपरहिट टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में भी सलमान खान और कैटरिना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इमरान हाश्मी फिल्म में मुख्य विलन की भूमिका निभा रहे हैं। 

सलमान खान की बहुचर्चित टाइगर 3 (Tiger 3) 21 अप्रैल 2023 को रिलीज नहीं होने जा रही है। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके चलते फैंस को थोड़ा और इंतजार जरूर करना पड़ेगा। फिल्म की नई तारीख रिलीज करने के साथ ही फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए फिल्म से सलमान खान का लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान का ये खास लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टाइगर 3 (Tiger 3) के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘टाइगर 2023 में दिवाली के समय बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। इतना ही नहीं, निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि टाइगर 3 को न केवल हिंदी में बल्कि हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जाएगा। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के लुक और रिलीज की तारीख की घोषणा की।