logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

ट्विटर ने अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट किया रिस्टोर, एक साल बाद कंपनी ने हटाया प्रतिबंध


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ट्विटर अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को अभिनेत्री का अकाउंट फिर से एक्टिव कर दिया है। करीब एक साल बाद कम्पनी ने यह प्रतिबंध हटाया है। ज्ञात हो कि, 2021 में बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर कई वीडियो शेयर किया था। इसके बाद कंपनी ने अभिनेत्री का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। 

वापसी के बाद एक्ट्रेस ने फर्स्ट ट्वीट कर लिखा,  “हेलो दोस्तों। वापस लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

अपने दूसरे ट्वीट में अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया है। इस के साथ अभिनेत्री ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। कंगना ने लिखा है, “इमरजेंसी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सिनेमाघरों में आप सभी से 20 अक्टूबर 2023 में मुलाकात होगी।”