logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र


गढ़चिरोली: माओवादी दृष्टि से अतिसंवेदनशील भामरागड़ उपविभाग के अतिदुर्गम बंगाड़ी में गड़चिरोली पुलिस दल की ओर से नया पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र को केवल 24 घंटों में उभारा गया है। इस केंद्र से क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत होगी तथा नागरिकों के विकास को गति मिलेगी।

इस सहायता केंद्र निर्माण के लिए लगभग 1000 सी-60 कमांडो, 18 बीडीडीएस दलों, 500 विशेष पुलिस अधिकारी, नव नियुक्त जवान व निजी ठेकेदारों का सहयोग रहा। चार जेसीबी, 2 पोक्लेन, 20 ट्रक आदि मशीनरी से यह निर्माण पूरा हुआ। उद्घाटन पर विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नक्सलविरोधी अभियान) संदीप पाटील, पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल, सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे। बंगाड़ी उपपोस्ट लाहेरी से 8 किमी तथा छत्तीसगढ़ सीमा से केवल २ किमी दूर है।

2023 से चल रही सुरक्षा मजबूतीकरण मुहिम का यह ११वां पुलिस सहायता केंद्र है। केंद्र में वाई-फाई, पोर्टा कैबिन, आरओ जल सुविधा, मोबाइल टावर, जनरेटर, सुरक्षा दीवार आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों को साड़ियां, कंबल, शैक्षणिक सामग्री व खेल सामग्री वितरित की गई। बढ़ी सुरक्षा से भविष्य में सड़कें, पुल, मोबाइल टावर व बस सेवा शुरू होंगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।