logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: मुंडीपार, गराड़ा क्षेत्र में जंगली सूअर से धान की फसल को नुकसान


गोरेगांव. तहसील के मुंडीपार, सलंगटोला, गराड़ा, पालेवाड़ा, पिंडकेपार आदि गांव जंगल से सटे हुए हैं जिससे वनों से खेतों और गांवों में जंगली सूअरों का विचरण रहता है जो धान फसलों  को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अब तक अनेक किसानों की फसलों को जंगली सुअरों ने रौंद दिया है. आए दिन किसानों को किसी न किसी प्रकार से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. अतिवृष्टि की मार के बाद फसल में अब क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में घूम रहे जंगली सूअर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. 

जंगली सूअर खेतों में घूमते रहे और धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे. जिससे प्रभावित किसान इससे क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग कर रहे हैं. जंगली सूअर को अपनी फसलों को बचाने किसान विभिन्न उपाय करते दिखाई दे रहे है लेकिन उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है. किसानों ने इनसे बचाव के लिए अपने खेत में लोहे के कटीले तार की चारदिवारी बनाई है. उन्हें भी तोड़कर वो खेतों में घुस जाते हैं. किसान मांग कर रहे हैं कि संबंधित विभाग नुकसान का पंचनामा कर उन्हें तत्काल मुआवजा दे.