logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

नगराध्यक्षों की कुंडली देखकर ही वोट करें, वरना नगर परिषद बिकने से कोई नहीं रोक पाएगा: प्रफुल पटेल


गोंदिया: गोंदिया जिले में नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच आज गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रफुल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रफुल पटेल ने कहा कि मतदाताओं से कहिए कि वे उम्मीदवारों की कुंडली देखकर ही मतदान करें। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कार्यकाल में कुछ लोगों ने बोगस स्टाम्प बनवाकर कई गैरकृत्य किए, जबकि कुछ का ढाई साल का कामकाज जनता के सामने खुला है। उन्होंने आगाह किया कि अगर समय रहते सही निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में गोंदिया नगर परिषद बिकने से भी नहीं बचेगी।

अपने संबोधन में पटेल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे जनता तक यह संदेश पहुचाएँ कि पार्टी और उसके नेताओं ने गोंदिया के विकास के लिए क्या-क्या काम किए हैं, यह बताएं और पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएँ।