logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: AI वीडियो विवाद से गर्माया गोंदिया चुनाव, सचिन शेंडे ने दी चेतावनी, कहा - बदनाम करने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई


गोंदिया: गोंदिया नगर परिषद चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक घमासान भी तेज होता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे एआई वीडियो ने चुनावी तापमान और बढा दिया है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार का वीडियो वायरल किए जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

कांग्रेस के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार सचिन शेंडे और पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आरोप लगाया कि AI का इस्तेमाल कर उनका फर्जी वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर फैलाया गया। दोनों नेताओं ने साफ कहा कि ऐसा करने वालों की पहचान कर पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी और सख्त कार्रवाई की मांग की जाईगी।

इससे पहले भी गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने एक सभा में सचिन शेंडे पर हमला बोलते हुए कहा था, “हमारा उम्मीदवार ईमानदार है और आपका बेईमान।” जिसके बाद दोनों दलों में आरोप-प्रत्यारोप और भी तीखे हो गए। इसके जवाब में सचिन शेंडे ने पलटवार करते हुए कहा, “बीजेपी का उम्मीदवार इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहेगा और हम जीतकर आए तो आपकी पोल खोल किए बिना नहीं रहेंगे।” अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति में और कौन से नए आरोप-प्रत्यारोप सामने आते हैं।