logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन


गोंदिया: महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश सीमा पर वर्षों से चले आ रहे अवैध रेत उत्खनन के खेल पर अब प्रशासन पूरी तरह से लगाम कसने जा रहा है। बालाघाट और गोंदिया जिलों की सीमा पर बहने वाली वैनगंगा नदी का अंतरराज्यीय सीमांकन करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के साथ ही रेत माफिया के लिए अब “नो मैन्स लैंड” का फायदा उठाना मुश्किल हो जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अब तक नदी की स्पष्ट सीमा तय न होने के कारण दोनों राज्यों के अधिकारी कार्रवाई से बचते रहे, जिसका सीधा लाभ अवैध उत्खनन करने वालों को मिलता रहा। सीमांकन के बाद यह तय हो जाएगा कि नदी का कौन-सा हिस्सा किस राज्य के अधिकार क्षेत्र में आता है, जिससे अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर सीधे केस दर्ज किए जा सकेंगे।

इस पूरे अभियान के लिए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। टीम द्वारा नदी के संवेदनशील और अति-संवेदनशील घाटों की पहचान की जाएगी। सीमांकन कार्य के दौरान ड्रोन सर्वे, अतिरिक्त पुलिस बल और लगातार गश्त की व्यवस्था की जाएगी।

प्रशासन का दावा है कि इस कदम से न सिर्फ सीमा विवाद खत्म होगा, बल्कि अवैध रेत उत्खनन से हो रहे राजस्व नुकसान पर भी रोक लगेगी और वैनगंगा नदी के प्राकृतिक प्रवाह व पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।