logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: मनरेगा के संविदा इंजीनियरों और कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, सरकारी सेवा में समायोजन करने की मांग


गोंदिया: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत संविदा इंजीनियरों और कर्मचारियों ने 23 जनवरी से कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें सरकारी सेवा में समायोजित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के कई काम ठप हो गए हैं।

पिछले 20 वर्षों से मनरेगा योजना लागू है, लेकिन इस योजना को जमीन पर उतारने वाले संविदा इंजीनियर और कर्मचारी आज भी बेहद कम मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं। कर्मचारियों की मांग है कि अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह उन्हें भी सरकारी सेवा में शामिल किया जाए। महाराष्ट्र मनरेगा समन्वयक, कार्यक्रम प्रबंधक, कार्यक्रम अधिकारी, पैनल तकनीकी अधिकारी, क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर संघटना ने यह मांग शासन के सामने रखी है।

हाल ही में मनरेगा योजना का नाम बदलकर वी बीजी रामजी किया गया है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि नाम बदलने से उनका भविष्य सुरक्षित नहीं होता। पिछले २० वर्षों से उनके विकास की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।  

रोजगार गारंटी योजना जहां ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी देती है, वहीं इस योजना को चलाने वाले कर्मचारियों के अपने रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि उम्र बढ़ने के कारण कई कर्मचारियों को काम से हटाया जा रहा है।  कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें सरकारी सेवा में समायोजित नहीं किया गया, तो 2 फरवरी से मुंबई में  राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे ।