logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

एंटी नक्सल अभियान को बड़ी कामयाबी, एमएमसी विशेष नक्सल समिती के प्रवक्ता अनंत उर्फ विकास नागपुरे ने 11 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण; कल ही पत्र जारी कर एक जनवरी तक मांगी थी मोहलत


गोदिया: एंटी नक्सल अभियान में लगे सुरक्षाबलों को शुक्रवार रात को बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ विशेष जोनल कमेटी के प्रवक्ता अनंत उर्फ विकास नागपुरे सहित 11 नक्सलियों ने गोंदिया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गोंदिया क्षेत्र के पुलिस महानिदेशक अंकित गोयल के सामने सभी नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। उल्लेखनीय है कि, सभी नक्सलियों पर विविध राज्यों ने 89 लाख का इनाम रखा हुआ था। 

पत्र जारी कर मांगी थी एक जनवरी तक मोहलत

ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र में केंद्रीय कमेटी सदस्य भूपति उर्फ सोनू दादा और छत्तीसगढ़ में रूपेश दादा के आत्मसमर्पण सहित खूंखार नक्सली हिडमा की मौत से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा था। नक्सली लगातार आत्मसंपर्पण करने लगे। इसी को देखते बीते दिनों मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ विशेष जोनल समिति ने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई। एमएमसी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अनंत ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर  15 फरवरी तक का समय मांगा। जिससे सभी साथियों के साथ सामूहिक आत्मसमर्पण किया जा सके। हालांकि, छत्तीसगढ़ सरकार ने मांग को ठुकरा दिया और केवल 15 दिनों की बात कही।

वहीं इसके बाद गुरुवार को दोबारा पत्र लिखकर अनंत ने एमएमसी का पक्ष रखा और एक जनवरी 2026 तक का समय मांगते हुए साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने की बात की। इस दौरान अनंत ने मीडिया चैनलों से बात करते हुए यह भी कहा था कि, तीनों राज्यों की सरकार उनके पुनर्वास को लेकर अच्छा प्रस्ताव देगी उसके सामने आत्मसमर्पण किया जाएगा।

पत्र जारी करने के 36 घंटे के अंदर किया आत्मसमर्पण

पत्र में अनंत ने एमएमसी विशेष जोनल समिति का पक्ष रखते हुए एक जनवरी तक का समय मांगा था। जिससे सभी साथियों के साथ जो तीनों राज्यों में फैले हुए हैं, उनसे संपर्क कर एक साथ आत्मसमर्पण कर सकें। इस दौरान उसने जहां पुलिस से कार्रवाई नहीं करने की मांग की थी, वहीं साथियों से टुकड़ियों में आत्मसमर्पण नहीं करने की बात कही थी। हालांकि, पत्र जारी करने के 36 घंटे के अंदर अनंत उर्फ विकास नागपुरे ने अपने 11 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। न केवल आत्मसमर्पण किया बल्कि हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटे। भूपति के आत्मसमर्पण के बाद से हथियारों के साथ नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। 


जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें स्पेशल झोन कमिटी मेंबर अनंत उर्फ विकास नागपुरे, डी. व्ही. सी. एम. कमांडर नागसु गोलू वड्डे, रानो पोरेटी, संतु पोरेटी, संगीता पंधरे, प्रताप बंतूला, अनुजा कारा, पुजा मुडीयम, दिनेश सोट्टी, शीला मडावी, अर्जुन दोडी शामिल है। गोंदिया क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अंकित गोयल ने सभी नक्सलियों को संविधान की प्रति और गुलाब देकर मुख्यधारा में स्वागत किया।