logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: सडक अर्जुनी में एम्बुलेंस चालक की आत्महत्या, डुग्गीपार पुलिस स्टेशन परिसर में फांसी लगाई


गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिला के सडक-अर्जुनी तहसील स्थित डुग्गीपार पुलिस स्टेशन परिसर में एक एम्बुलेंस चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक चालक तेलंगाना राज्य का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना निवासी शिवा नामक चालक निजी एम्बुलेंस से एक शव लेकर जा रहा था। इसी दौरान सडक अर्जुनी क्षेत्र में कथित रूप से शराब सेवन को लेकर मृतक के परिजनों के साथ उसका विवाद हो गया। परिजनों ने इस संबंध में डुग्गीपार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शव को दूसरी एम्बुलेंस से आगे भेज दिया और संबंधित वाहन व चालक को थाने लाया गया।

इसी दौरान पुलिस स्टेशन के पार्किंग परिसर में खड़े एक पिकअप वाहन के पीछे चालक ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक तौर पर आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। यह कदम वाहन रोके जाने के कारण उठाया गया या इसके पीछे अन्य कोई कारण था, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।