Gondia: बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मक्के और फल-सब्जी की फसलें बर्बाद
गोंदिया: जिले में कल रात हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फिर से पानी फेर दिया है। जिले में मक्का की फसल, सब्जी और विशेषकर आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अचानक आई तेज बारिश और आंधी के कारण खेतों में खड़े मक्का, सब्जियां और आम के पेड़ों पर लगे फल जमीन पर गिर गए।
जिले के कई गांवों में किसान बेचारे हालत में नजर आए। आम की फसल जमीनदोस्त होने से उनका सालभर का पैसा डूबने का खतरा है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति और खराब होगी, खासकर जिन्होंने पूरा खर्चा लगाकर फसल तैयार की थी।
अब किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द पंचनामा बनाकर नुकसान का आकलन करने और उसके आधार पर आर्थिक मदद देने की मांग की है। ग्रामीण नेता और संगठन भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील कर रहे हैं, ताकि किसानों की मुश्किलें कम हो सकें। जिला कृषि विभाग ने भी नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
admin
News Admin