Gondia: 10वीं विज्ञान परीक्षा में बोगस छात्रों से पेपर दिलवाने का मामला उजागर, मुख्याध्यापक और केंद्र संचालक निलंबित
गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां विज्ञान विषय के पेपर में तीन बोगस छात्रों को बैठाकर परीक्षा दिलवाई गई। मामले का खुलासा होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह चौंकाने वाला मामला गोंदिया जिले के सालेकसा तालुका स्थित कवराबांध की जिला परिषद स्कूल का है। जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय के पेपर के दिन मुख्याध्यापक हरिश्चंद्र दराडे और परीक्षा केंद्र संचालक आनंदराव कोरे ने मिलकर मध्यप्रदेश से आए तीन बोगस छात्रों को परीक्षा में बैठाया और उनसे पेपर हल करवाया।
इस गंभीर अनियमितता की शिकायत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. मुर्गानंथम के पास पहुंची। शिकायत मिलते ही उन्होंने तत्काल जांच समिति गठित की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
कॉपी मुक्त परीक्षा का दावा करने वाले गोंदिया जिले में इस तरह की घटना सामने आने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर परीक्षा प्रणाली में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? और क्या इस मामले में और भी लोग शामिल हैं यह अब जांच का विषय है।
admin
News Admin