logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: शिक्षक महासंघ का जिला सम्मेलन, सरकार तक पहुंचेगी शिक्षकों की मांगे


नागपुर: गोंदिया में आज जनता शिक्षक महासंघ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां जिलेभर के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन में शिक्षकों को मिलने वाले कम मानधन और लंबित मांगों पर गंभीर चर्चा की गई। इस दौरान गोंदिया जिला परिषद के अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर और विधायक विनोद अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों ही नेताओं ने शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

जनता शिक्षक महासंघ की स्थापना साल 2019 में हुई थी और अब तक जिले के 500 से अधिक शिक्षक इस संगठन से जुड़ चुके हैं। संगठन के माध्यम से कई समस्याओं का समाधान होने के कारण लगातार शिक्षकों की संख्या बढ़ रही है।

सम्मेलन में शिक्षकों ने कई अहम मांगें रखीं। इनमें NEP 2020 के तहत कला, क्रीड़ा और कार्यानुभव शिक्षकों को स्थायी करने, 2018 से लंबित वेतनवृद्धि शुरू करने, TET परीक्षा की शर्त खत्म करने, नई भर्ती में शिक्षण सेवक पद की बाध्यता हटाने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं।

इसके साथ ही शिक्षकों ने BLO जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की भी मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि जल्द ही इन सभी मुद्दों को सरकार के सामने रखकर समाधान कराया जाएगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।