logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: LIC और SBI के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, नितिन राउत ने बोले- उद्योगपतियों को अरबपति बनाने का काम किया जा रहा


गोंदिया: एक तरफ देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ उद्योगपतियों को अरबपति बनाने का काम किया जा रहा है। अडानी में एलआईसी और एसबीआई द्वारा लगाया गया पैसा आम नागरिक का है। लेकिन वह पैसा अब खतरे में आ गया है। इस घोटाले की जांच संसदीय समिति से कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। एसबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पूर्व मंत्री नितिन राउत ने यह मांग की। 

अडानी समूह पर पेड़ रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद भूचाल मच गया है। एक ओर जहां अडानी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने मोदी सरकार पर मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने आज देश भर के तमाम एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसी के मद्देनजर सोमवार को गोंदिया शहर में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री और विधायक नितिन राऊत के अगुवाई में यह आंदोलन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कई कई नेता शामिल रहे।

उद्योगपतियों को अरबपति बनाने का काम किया जा रहा

राउत ने कहा, "जब से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई है। तब से अडानी के शेयरों की कीमत लगातार गिर रही है। जिसका असर अडानी में निवेश करने वाले एलआईसी और कई बैंकों पर पड़ रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "बैंकों में रखा पैसा आम नागरिक का है। लेकिन वह अब खतरे में आ गया है। एक तरफ देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ उद्योगपतियों को अरबपति बनाने का काम किया जा रहा है।" राउत ने कहा कि, “एलआईसी ने अडानी समूह में 29 हजार करोड़ का निवेश किया था। लेकिन वह पैसा गायब हो गया है। पता ही नहीं चल रहा है कि, पैसा कहां है।”

जेपीसी से हो घोटाले की जांच 

राउत ने घोटाले की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि, "अडानी द्वारा किया घोटाले की जांच संसद की समिति से कराया जाना चाहिए। यह कांग्रेस की ह्नि देश की मांग है। भारत सरकार जल्द से जल्द इसकी जांच कराए और जो दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"