logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: धान की फसल पर कीट और बेमौसम वर्षा का दोहरी मार, किसान ने तत्काल पंचनामा एवं त्वरित आर्थिक सहायता की मांग की


गोंदिया: महाराष्ट्र के जिले में कुदरत ने एक बार फिर किसानों पर कहर बरपाया है। कीटों के हमले और बेमौसम बारिश के दोहरे संकट ने धान की तैयार फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अर्जुनी तालुका के चिखली गाँव में किसान इंसाराम मडावी की एक एकड़ की फसल सड़ गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दिवाली से ठीक पहले फसल बर्बाद होने से किसानों के घरों में जहाँ ख़ुशी की जगह निराशा छाई है, वहीं किसानों ने अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।

जिले में कीटों के प्रकोप और बेमौसम वर्षा के कारण धान की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। सड़क अर्जुनी तालुका के चिखली गाँव में किसान इंसाराम मडावी की लगभग एक एकड़ धान की कटी हुई फसल जलभराव के कारण नष्ट होकर सड़ गई है। कीटों और बारिश के दोहरे संकट ने फसल को पूर्णतः बर्बाद कर दिया है, जिससे एक भी दाना प्राप्त नहीं हो सका।

किसान ने निराशा जताते हुए कहा कि, व्यापक नुकसान के बावजूद राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने अभी तक निरीक्षण (पंचनामा) नहीं किया है। दिवाली से पूर्व हुई इस क्षति पर निराशा व्यक्त करते हुए, किसान ने सरकार से अविलंब पंचनामा कराकर त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। किसान मडावी ने जनप्रतिनिधियों के संकट के समय अनुपस्थित रहने पर नाराजगी भी व्यक्त की है।