logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: चिकना, तावशी, जैतपुर, कोडमेडी में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही, सीसीटीवी में कैद; ग्रामीणों में डर का माहौल


गोंदिया: गोंदिया जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों तेंदुए की बढ़ती आवाजाही ने लोगों में दहशत फैला दी है। लगातार हो रही तेंदुआ गतिविधियों से नागरिक रात में खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। वन विभाग ने इलाके में विशेष टीम तैनात कर सतर्कता बरतने की अपील की है।

पिछले कुछ दिनों से चिकना, तावशी, जैतपुर और कोडमेडी इलाकों में तेंदुए की आवाजाही बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की स्पष्ट तस्वीरें कैद हुई हैं, जिससे दहशत और बढ़ गई है। स्थानीय किसानों ने बताया कि तेंदुआ अब सिर्फ रात में ही नहीं, बल्कि दिन में भी खेतों के आसपास देखा जा रहा है।

इसके चलते ग्रामीण अपने बच्चों और पशुधन को लेकर लगातार सतर्क हैं। वन विभाग ने इलाके में टीम तैनात कर दी है और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें और खेतों में जाते समय समूह में रहें।