logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोरेगांव कोहरामरा रोड पर ट्रक और बाइक का एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत


गोंदिया: दीपावली के मौके पर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना आज सुबह  गोरेगांव तहसील के मुरडोली गांव के जंगल में हुई।  

मिली जानकारी एक अनुसार, गोंदिया से गेहूं लेकर आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने मुरडोली गांव के जंगल में नागपुर की ओर आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले 30 साल के दिनेश पांडेरे और देवेंद्र उइके के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।