logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

अमरावती महानगरपालिका पर महायुति का कब्जा, श्रीचंद तेजवानी महापौर और सचिन भेंडे उपमहापौर निर्वाचित


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका में सत्ता का फैसला महायुति के पक्ष में हो गया है। भाजपा के श्रीचंद तेजवानी महापौर और युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे उपमहापौर निर्वाचित हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों को 55-55 मत प्राप्त हुए और वे निर्विरोध विजयी घोषित किए गए।

महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद तेजवानी और उपमहापौर पद के लिए युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन भेंडे को एमआईएम की नगरसेविका मीरा कांबळे का भी समर्थन मिला, जिससे महायुति की स्थिति और मजबूत हो गई।

अमरावती महानगरपालिका में अब भाजपा, युवा स्वाभिमान संगठन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट) की संयुक्त सत्ता स्थापित हो गई है। मतदान की प्रक्रिया हाथ उठाकर पूरी की गई।

वहीं कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में विपक्ष की भूमिका में रही। महापौर और उपमहापौर के निर्वाचन के बाद महायुति कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, जबकि नई नगर सरकार से शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर अपेक्षाएं जताई जा रही हैं।