logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका (Nagpur Municipal Corporation) में सत्ता का फैसला स्पष्ट हो गया है। भाजपा नेता नीता ठाकरे (Neeta Thakre) महापौर और लीला हाथीबेड (Leela Hathibed) उपमहापौर निर्वाचित हो गई हैं। शुक्रवार को हुई आम सभा में दोनों उम्मीदवारों ने 104 मतों के साथ कांग्रेस उम्मीदवार स्नेहा ठाकरे और विवेक निकोसे को पराजित किया। इस दौरान पूरा सदन जय श्री राम (Jai Shri Ram) और जय संविधान (Jai Samvidhan) के नारे से गूंज उठा। 

नागपुर महानगर पालिका में सत्ता का फैसला पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। रेशीमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह (Suresh Bhatt Auditorium) में आयोजित विशेष सभा के दौरान जैसे ही महापौर–उपमहापौर चुनाव के परिणाम घोषित हुए, वैसे ही सियासी तस्वीर साफ़ होकर सामने आ गई। 55वें महापौर पद के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार नीता ठाकरे ने 104 मत हासिल कर प्रचंड जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार स्नेहा ठाकरे को मात्र 36 मतों पर संतोष करना पड़ा।

उपमहापौर पद के चुनाव में भी भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम रखा। भाजपा की उम्मीदवार लीला हथीबेड को 104 वोट प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस के विवेक निकोसे को केवल 36 वोट मिले। दूसरी ओर, एमआईएम (AIMIM), मुस्लिम लीग (Muslim League) और बीएसपी (BSP) के नगरसेवक चुनावी प्रक्रिया के दौरान तटस्थ रहे।

भगवा पगड़ी पहनकर पहुंचे भाजपा नगरसेवक

चुनाव से पहले ही सभागृह का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा हुआ नजर आया। भाजपा के सभी नगरसेवक एकजुट होकर और भगवा पगड़ी पहने सुरेश भट सभागृह पहुंचे। वहीं कांग्रेस के नगरसेवक संविधान की प्रति लेकर पहुंचे। इसी के साथ बीएसपी की एकमात्र नगरसेवक हर्षाला जायसवाल भी सदन में अलग अंदाज में पहुंची। जायसवाल सावित्रीबाई फुले के वेशभूषा में संविधान लेकर पहुंची। वहीं जैसे महापौर और उपमहापौर के चुनाव संपन्न हुए। पूरा हॉल भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

सदन में निभाएंगे सकारात्मक विपक्ष की भूमिका

आम सभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी अलग अंदाज़ में नजर आया। कांग्रेस के सभी नगरसेवक हाथों में संविधान लेकर आम सभा में शामिल हुए। जैसे ही सदन की कार्यवाही पूर्ण हुई, सभी नगरसेवक एकसाथ बाहर निकले और इस दौरान लगातार “जय संविधान” के नारे लगाते रहे। महापौर के निर्वाचित होने पर मनपा में नेता प्रतिपक्ष संजय महाकलाकर ने नीता ठाकरे को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सदन में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।