logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा


नागपुर: नागपुर में पिछले कुछ दिनों से सांप निकलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी कड़ी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां शहर में एक दोपहिया वाहन के अगले हिस्से से अचानक जहरीला कोबरा सांप निकल आया। समय रहते सर्पमित्र  ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ा और उसे जंगल में छोड़कर निसर्गमुक्त किया।

यह घटना नागपुर के सेमिनरी हिल्स परिसर की है। जानकारी के अनुसार, दो युवक दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी उन्हें अपनी बाइक के सामने वाले हिस्से में कुछ हलचल महसूस हुई। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो वहां एक सांप दिखाई दिया। यह देख दोनों युवक घबरा गए और तुरंत बाइक रोक दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सर्पमित्र शुभम जी.आर. को बुलाया गया। उन्होंने पूरी सतर्कता और कौशल के साथ बाइक में छिपे सांप को बाहर निकाला। जांच में यह सांप विषैला इंडियन स्पेक्टैकल्ड कोबरा पाया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रजाति के सांप के काटने से 40 से 50 मिनट के भीतर इंसान की जान भी जा सकती है, क्योंकि इसमें अत्यंत घातक न्यूरोटॉक्सिक विष पाया जाता है।