logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, अकोला से जुड़ा फायरिंग मामला; शुभम लोणकर ने ली हमले की जिम्मेदारी


मुंबई/अकोला: मुंबई में फिल्मी दुनिया को दहला देने वाली फायरिंग अब विदर्भ तक जुड़ती दिख रही है। रोहित शेट्टी फायरिंग केस में सामने आया अकोला कनेक्शन, जिसने जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस गंभीर मामले की जांच में अब अकोला जिले से जुड़ा अहम कनेक्शन सामने आया है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी खलबली मच गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शख्स  शुभम लोणकर ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार  शुभम लोणकर अकोला तहसील के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट सामने आई, जिसमें  शुभम लोणकर और अर्शदुल बिश्नोई का नाम लेते हुए रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग किए जाने का उल्लेख किया गया। पोस्ट में यह चेतावनी भी दी गई कि यह केवल ट्रेलर है और अगली बार सीधा बेडरूम तक गोलीबारी की जाएगी।

इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बताया जा रहा है कि  शुभम लोणकर को पहले पुणे के वाघोली इलाके से गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में जिम्मेदारी स्वीकार करने का दावा सामने आने के बाद अकोला जिला पुलिस के साथ-साथ राज्य और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने संयुक्त रूप से गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुबम लोणकर का नाम पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। फिलहाल जांच एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं।