logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महापौर और उपमहापौर चुनाव आज, नीता ठाकरे और लिला हथीबेड आज लेंगी शपथ


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका में आज सत्ता का फैसला होने जा रहा है। नव-निर्वाचित नगरसेवकों की पहली विशेष सभा में महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव होगा। संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत तय है। नागपुर मनपा के आम चुनाव में निर्वाचित नगरसेवकों की पहली विशेष सभा आज शुक्रवार, 6 फरवरी को सुबह 11 बजे रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित की जा रही है।

इस विशेष सभा में महापौर (महिला) एवं उपमहापौर पद के लिए चुनाव संपन्न होगा। साथ ही 16 स्थायी समिति सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी। सभा की सूचना मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी द्वारा दी गई है। विशेष सभा में पीठासीन अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर उपस्थित रहेंगे।

महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से नगरसेविका नीता ठाकरे और कांग्रेस की ओर से नगरसेविका स्नेहल ठाकरे ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं उपमहापौर पद भाजपा से लिला हथीबेड और कांग्रेस से विवेक निकोसे मैदान में हैं।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापस लेने के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नागपुर को नया महापौर और उपमहापौर मिल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने मनपा में 102 सीट जीतकर वापसी की है। जिसको देखते हुए दोनों पदों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत तय है।