logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

वेनगंगा–नलगंगा नदी जोड़ परियोजना को रफ्तार, इसी वर्ष शुरू हो सकता है नहर निर्माण का काम; विदर्भ के आठ जिलों को मिलेगा फायदा


नागपुर: विदर्भ की सिंचाई तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठने जा रहा है। वर्षों से लंबित वेनगंगा–नलगंगा नदी जोड़ परियोजना का काम इसी वर्ष शुरू होने की उम्मीद है, जिससे लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।वेनगंगा–नलगंगा नदी जोड़ परियोजना के प्रत्यक्ष कार्य की शुरुआत इसी वर्ष होने की संभावना है।

सिंचाई सुविधाओं से वंचित विदर्भ क्षेत्र की तस्वीर बदलने में सक्षम इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर राज्य सिंचाई विकास महामंडल (वीआईडीसी) ने संकेत दिए हैं कि आवश्यक स्वीकृतियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही सभी मंजूरियां मिलने की उम्मीद है।

लगभग 94,912 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के तहत 388.28 किलोमीटर लंबी नदी-जोड़ नहर का निर्माण किया जाएगा। इस योजना से 8 जिलों को लाभ मिलेगा और बड़े पैमाने पर सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी।

परियोजना के तहत वेनगंगा नदी के अतिरिक्त जल को नलगंगा बेसिन में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। योजना में कुल 50 तालाबों को शामिल किया गया है, जिनमें से 18 मौजूदा हैं, 10 तालाबों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और शेष 32 नए तालाबों का निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा घरेलू उपयोग के लिए 80 दलघमी और औद्योगिक उपयोग के लिए 139 दलघमी पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। परियोजना से भंडारा, नागपुर, वर्धा, अमरावती, यवतमाल, अकोला, बुलढाणा सहित विदर्भ के बड़े हिस्से में सिंचाई और जलापूर्ति को मजबूती मिलेगी।

सरकार को उम्मीद है कि सभी प्रशासनिक और पर्यावरणीय स्वीकृतियां पूरी होते ही परियोजना के वास्तविक कार्य को गति दी जाएगी, जिससे विदर्भ की जल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।