logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री पर छापा; 11 लाख का माल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: गोंदिया शहर में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री पर बड़ा छापा मारा है। बाजपेयी चौक के पास कुंदनकुटी के पीछे स्थित इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है और 11 लाख 5 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया है।

दरअसल, शहर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी थी कि बाजपेयी चौक के पास कुंदनकुटी के पीछे के इलाके में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब का निर्माण हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और बताए गए स्थान पर बने एक सीमेंट कंक्रीट गोदाम पर छापा मारा।

मौके पर, आरोपी पराग अग्रवाल (उम्र 31, निवासी गणेशनगर) नकली शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जैसे ही उसे पुलिस की भनक लगी, आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत दबोच लिया। पुलिस ने बताया है कि आरोपी नकली शराब बनाने के लिए जिन केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहा था, वे इंसानी सेहत और जान के लिए बेहद खतरनाक हैं। गोंदिया शहर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।